INK Current Affairs Today: 24-Aug-2020

राष्ट्रीय सामयिकी

प्रादेशिक सामयिकी

गीता कुमारी— राष्ट्र स्तरीय शिक्षक सम्मान

वर्ष 2020 के लिए राष्ट्र स्तरीय शिक्षक सम्मान 47 व्यक्तियों दिया जाएगा जिनमें बाड़मेर की गीता कुमारी भी शामिल है।

राज्य और केंद्र शासित प्रदेश नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी से आयोजित संयुक्त पात्रता परीक्षा (Combined Eligibility Test—CET) के माध्यम से कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि सी.ई.टी में प्राप्त अंक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की भर्ती एजेंसियों के साथ-साथ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तथा निजी क्षेत्र के साथ साझा किये जा सकते हैं। इससे उम्मीदवारों के चयन में धन और समय की बचत होगी, साथ ही नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को भी आसानी होगी। सी.ई.टी. में प्राप्त अंक एजेंसियों और संगठनों के साथ साझा करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर जैसी व्यवस्था की जा सकती है। डॉ. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि अधिकतर मुख्यमंत्री इस सुधार के पक्ष में हैं और लागू करने के लिए उत्सुक हैं। (आकाशवाणी जयपुर-अजमेर)

झुंझुनू के पैरा एथलीट संदीप चौधरी— अर्जुन अवॉर्डी

राजस्थान में झुंझुनू जिले के खेतड़ी क्षेत्र के मेहाड़ा जाटूवास गांव के जैवलिन थ्रो पैरा एथलीट संदीप चौधरी को अर्जुन अवार्ड प्रदान किया जाएगा। संदीप ने इंडोनेशिया के जकार्ता में 2018 के एशियाई पैरा गे्स में भाला फेंक स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड के साथ भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। संदीप ने 2019 में दुबई में आयोजित पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग की एफ-64 वर्ग भाला फेंक स्पर्धा में 66.18 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक के साथ ही विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

Related Articles

मूल अधिकार (Fundamental Rights)

Admin Comment: श्रीमती अनिता शर्मा (जयपुर) का आर्टिकल जो आरएएस (RAS), सिविल सेवा तथा राजस्थान एवं भारत की विभिन्न परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी है।…

राजस्थान की महत्त्वपूर्ण विभूतियां (Eminent Personalities of Rajasthan)

बप्पा रावल :-इन्हें ‘कालभोज’ के नाम से भी जाना जाता हैं।इन्होंने 8वीं शताब्दी में मेवाड़ में ‘रावल वंश’ की स्थापना की। पहले इनका शासन उदयपुर…

Responses

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INKCourse

FREE
VIEW